फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Used to supply narcotics in medical college, two ward boys arrested

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ, दो वार्ड बॉय गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 20 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Used to supply narcotics in medical college, two ward boys arrested
सरसावा। पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के दो वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया। इनके पास से 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी मेडिकल कॉलेज के कैंपस में मादक पदार्थ सप्लाई करते थे। दूसरे प्रदेशों और जिलों से मादक पदार्थ लाकर सहारनपुर के कई इलाकों में भी बेचते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी सागर जैन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजकीय मेडिकल चौकी पुलिस इंचार्ज चंद्रपाल सिंह ने टीम के साथ नईम पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम ढिक्का थाना सरसावा व शाबिर पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम लखनौती कोतवाली गंगोह को बोंसा रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई है। दोनों राजकीय मेडिकल काॅलेज में संविदा पर वार्ड बॉय हैं।
विज्ञापन


काफी समय से बेच रहे थे मादक पदार्थ
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी काफी समय से मेडिकल कॉलेज के कैंपस व हॉस्टल में नशीली पदार्थ बेचते थे। आरोपी खुद भी नशा करने के आदी हैं। आरोपी बरेली और पंजाब से सस्ते दामों में मादक पदार्थ लाकर सहारनपुर के कई इलाकों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को तो नहीं बेच रहे थे नशा, की जा रही जांच
आरोपियाें ने मेडिकल कॉलेज के कैंपस में मादक पदार्थ सप्लाई करना स्वीकार किया है। कैंपस में छात्र रहते हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि कहीं आरोपी छात्रों को मादक पदार्थ तो नहीं बेचते थे। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि आरोपियों से विस्तार से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed