फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPSSSC PET Exam: level of examination has been higher than last year, examinees says merit will be higher

UPSSSC PET Exam: पिछले साल से इस वर्ष रहा हाई परीक्षा का लेवल, परीक्षार्थी बोले-परीक्षा की मेरिट जाएगी हाई

Sun, 29 Oct 2023 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Oct 2023 01:40 PM IST
सार

दो दिनों तक चलनी वाली  UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता (पीईटी)परीक्षा का आज दूसरा दिन है। पहली पाली की परीक्षा समाप्त हो चुकी है।  मेरठ में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे दिन सुबह से ही अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए।  

विज्ञापन
UPSSSC PET Exam:  level of examination has been higher than last year, examinees says merit will be higher
पीईटी परीक्षा देकर निकलते छात्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दो दिनों तक चलनी वाली यूपी एसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा के दूसरे दिन भी जिले के 56 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की पहली पाली के लिए 27,864 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और इतने ही परीक्षार्थी दूसरी पाली में परीक्षा देंगे। राजकीय इंटर कॉलेज से सुबह की पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष परीक्षा का लेवल हाई रहा है, जिसके चलते मेरिट भी हाई जाने वाली है।

विज्ञापन


छात्र पवन ने बताया कि 100 नंबर के पेपर में पूछे गए घुमावदार प्रश्नों की वजह से 30 से अधिक प्रश्न छोड़ने पड़ गए। बता दें कि नेगेटिव मार्किंग के दर से भी परीक्षार्थियों ने प्रश्नों को हल करने से परहेज किया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विभन्न जनपदों के परीक्षार्थियों ने डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। यही नहीं सभी कक्षों की मॉनिटरिंग सीसी टीवी के माध्यम से कराई गयी। बैग, मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूर-दराज से आए अभिभावक परीक्षा के समय राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आराम करते हुए दिखाई पड़े और परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों में अभिभावकों ने बैठकर एक साथ खाना खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed