फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over marriage with inter religion marriage youth in Kanker Khera, Meerut, one accused in custody

मेरठ : कंकरखेड़ा में दूसरे समुदाय के युवक से शादी कराने पर हंगामा, हिरासत में एक आरोपी

Sun, 07 Mar 2021 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Mar 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Uproar over marriage with inter religion marriage youth in Kanker Khera, Meerut, one accused in custody
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेडा क्षेत्र की श्रद्धापुरी में एक युवती के दूसरे समुदाय के युवक से शादी कराने को लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती का निकाह कराया गया है और शादी के नाम पर युवती और परिवार को गुमराह किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को बरामद कर कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


हंगामा कर रहे लोगों के मुताबिक श्रद्धापुरी की डबल स्टोरी में कुछ लोगों ने शनिवार दोपहर यह शादी कराई। शादी के फोटो दो घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसकी भनक लगते ही बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर, महानगर प्रचार प्रमुख मधुबन आर्य, भाजपा नेता वैभव त्यागी, ऋषभ सिंह सहित अन्य काफी संख्या में थाने पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने शादी पर आपत्ति जताई और कहा कि युवती के परिजनों को गुमराह कर शादी कराई गई है। उन्होंने पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया और हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थाने पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया। थाने पर हंगामा करने वालों में गोपाल, पवन भारद्वाज, अवनीत बंसल, हिमांशु शर्मा, मधुबन शर्मा, निमेश वशिष्ठ सहित अन्य शामिल रहे।

वहीं, सीओ संजीव दीक्षित के मुताबिक एक प्रमाण पत्र के आधार पर शादी करने वाली बालिग है। युवक दूसरे समुदाय का है। पूर्व में भी इस युवती की शादी होने की जानकारी मिली है। युवती की मां भी घर पर नहीं है। मामले की जांच जारी है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवती को ले गया दूसरे संप्रदाय का युवक
क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को दूसरे संप्रदाय का एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण हिंदू संगठन सहित परिजन पुलिस के पास पहुंचे। दबाव बनने पर घटना के करीब 12 घंटे बाद ही युवती को बरामद कर लिया गया। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में युवती के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।  क्षेत्र के एक गांव में से शुक्रवार सुबह एक युवती अचानक घर से लापता हो गई।

परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि गांव का ही दूसरे संप्रदाय का युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। शाम को हिंदू संगठन के पदाधिकारी और युवती के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बरामदगी के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कई स्थानों पर दबिश दी।

दबाव पड़ने पर आरोपी युवक युवती को गांव के बाहर छोड़ गया। देर रात पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने मामले में तहरीर मिलने से इनकार किया है। सीओ किठौर बृजेश कुमार का कहना   है कि जिस गांव की यह घटना है वह अति संवेदनशील है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed