{"_id":"602ad33a8ebc3ee934669785","slug":"uproar-over-fragmentation-of-idol-of-maa-durga-mawana-news-mrt525558468","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: माहौल खराब करने की कोशिश, असमाजिक तत्वों ने मां दुर्गा की मूर्ति को किया खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: माहौल खराब करने की कोशिश, असमाजिक तत्वों ने मां दुर्गा की मूर्ति को किया खंडित
Tue, 16 Feb 2021 12:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुरी में मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति खंडित कर असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
रविवार रात ग्राम गोविंदपुरी में तालाब के पास मां दुर्गा के मंदिर में कुछ लोगों ने मां दुर्गा की मूर्ति को खंडित कर दिया। सोमवार सुबह श्रद्धालु सुनीता गुप्ता मंदिर में पूजा करने पहुंचीं। उन्होंने मूर्ति खंडित किए जाने की जानकारी गांव में दी। सूचना पर दर्जनों ग्रामीण मंदिर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलने पर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मंदिर में दूसरी मूर्ति विधि विधान से लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम, देखिए तस्वीरें
दुर्गा मंदिर समिति के पदधिकारी पंकज व पूर्व प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि मंदिर दस वर्ष पुराना है। गांव वालों की आस्था का प्रतीक है। लोगों ने बताया कि असामजिक तत्वों ने गांव का माहौल खराब करने के लिए मूर्ति खंडित की है। दान पात्र व अन्य सामान चोरी नहीं किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/