फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over animal skin found in center, highway jammed for two hours

Meerut News: केंटर में पशु का मांस-खाल मिलने पर हंगामा, दो घंटे हाईवे जाम

Tue, 22 Oct 2024 06:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Uproar over animal skin found in center, highway jammed for two hours
मोदीपुरम/कंकरखेड़ा। दिल्ली-दून हाईवे-58 स्थित जटौली ओवरब्रिज पर सोमवार रात मांस व खाल लेकर जा रहे एक कैंटर को रोककर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल, गोरक्षा आदि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरंक्षित पशु का मांस व खाल होने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस के सामने मुरादाबाद निवासी चालक बिलाल व असम निवासी परिचालक असलम अली को पीटा। कार्यकर्ताओं ने केंटर में भी तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

परतापुर से पीछा कर रहे कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे कैंटर को रोक लिया। कैंटर में आगे की तरफ भैंस बंधी थीं। जबकि पीछे पॉलीथीन से कवर कर मांस, खाल व खुर रखे हुए थे। सरंक्षित पशु का मांस व खाल होने का आरोप लगा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुर कर दिया। उन्होंने चालक बिलाल व परिचालक असलम को केंटर से नीचे उतार कर पीटा। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता उग्र होते गए। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। चालक और परिचालक को पीटने के दौरान पुलिस बेबस नजर आई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आग लगाने से रोककर किसी तरह दोनों को बचाया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता दिनेश खटाना, बजरंगदल महानगर शहर संयोजक हिमांशु शर्मा, सचिन सिरोही आदि भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस वाहन से चालक-परिचालक को उतारने की कोशिश
पुलिस ने चालक-परिचालक को वाहन में बैठाकर पल्लवपुरम थाने भेजा लेकिन कार्यकर्ताओं ने दोनों को उतारने का प्रयास किया। पुलिस के दोनों को लेकर निकलने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस का पीछा किया। लेकिन पुलिस दोनों को सकुशल पल्लवपुरम थाने ले आई। फिलहाल, दोनों के उपचार की व्यवस्था कराने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के नाम बदलने पर भड़के
कार्यकर्ताओं का कहना है कि चालक बिलाल पूछताछ करने पर अपना नाम बदलकर बता रहा था। बिलाल ने बताया कि कैंटर में लोशन है। बिलाल का कहना था कि कंपनी मालिक ने उन्हें लोशन का ही बिल दिया। कैंटर में क्या है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। सही जानकारी न देने पर कार्यकर्ता भड़क गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed