फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in university exam form

परीक्षा फार्म पर विवि में हंगामा

Fri, 11 Mar 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 11 Mar 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Uproar in university exam form
ccsu logo - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने हंगामा किया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया गया। फार्म संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए छात्रों में जमकर धक्कामुक्की हुई। ऐसे में दलाल सक्रिय रहे।
विज्ञापन

दलालों की अंदर एंट्री होने पर छात्र-छात्राएं भड़क गए। बाद छात्र और छात्राओं की अलग-अलग लाइन बनवाई गई। 
 

बृहस्पतिवार को परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि थी। मेरठ और सहारनपुर मंडल में यूजी और पीजी में चार लाख 63 हजार रेग्युलर तथा प्राइवेट फार्म भरे जा चुके हैं। विवि में सुबह से ही दूसरे जिलों से छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन

उनका आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उनका फार्म नहीं खुला। प्रशासनिक भवन में तीसरी मंजिल पर फॉर्म फीडिंग का ठेका लेने वाली कंपनी के प्रतिनिधि बैठते हैं। वहां छात्रों का जमावड़ा लग गया। अंतिम तिथि होने के कारण छात्र परेशान रहे।  इस दौरान परीक्षा नियंत्रक वीके सिन्हा का घेराव करके अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दलाल हुए सक्रिय 
परीक्षा फार्म भरने में आ रही शिकायतों का समाधान कराने के नाम पर विवि में दलाल सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को छात्र शिकायत दर्ज कराने के लिए परेशान थे। उसी दौरान कुछ दलाल कंपनी कार्यालय में आ-जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार दलालों ने प्रत्येक फॉर्म खुलवाने के लिए 500 रुपये तक वसूली की। हंगामे के बाद छात्र-छात्राओं की अलग-अलग लाइनें बनवाकर शिकायतें दर्ज कराईं गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed