{"_id":"6a4e8946e51e9f7e2d0638be","slug":"uproar-at-the-collectorate-lathi-charge-on-protesters-in-meerut-akhilesh-yadav-makes-this-statement-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर हंगामा: अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद ने दलितों पर लाठीचार्ज का किया विरोध, कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर हंगामा: अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद ने दलितों पर लाठीचार्ज का किया विरोध, कह दी ये बात
Wed, 08 Jul 2026 11:01 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:01 PM IST
सार
Meerut News: रोहटा में बीए की छात्रा का शव मिला था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। परिजनों व दलित समाज के लोगों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट पर हंगामा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव का ट्वीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेरठ में दलित समाज की बेटी के लिए न्याय की आवाज उठाने पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों पर किया प्रहार और लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। जब प्रदेश-प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की मां के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है। घोर निंदनीय।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : अमर उजाला।
चंद्रशेखर आजाद बोले- सरकार की दलित विरोधी कार्यशैली उजागर
आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पीड़ित परिजनों और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज तथा हिरासत में लिया जाना भाजपा सरकार की अनुसूचित जाति विरोधी कार्यशैली दर्शाता है। यदि पीड़ित परिवार अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है तो उनकी मांगों को दबाने के बजाय पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई दोषी बचे नहीं और कोई निर्दोष फंसे नहीं। मैं मेरठ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करूंगा।
ये हुआ घटनाक्रम
रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर जमकर बखेड़ा हुआ। पीड़ित परिवार और सैकड़ों समर्थक दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी अंकुश के भाई पीएसी सिपाही अंकित व उसकी मां की गिरफ्तारी, दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने तथा विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।

करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी अविनाश पांडे ने धरना खत्म कराने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। एसएसपी ने बंदी वाहन के भीतर एआईएमआईएम नेता एवं अधिवक्ता रवि गौतम को कई थप्पड़ भी मारे। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
धरने में पीड़ित परिवार के साथ एआईएमआईएम नेता एवं गाजियाबाद निवासी एडवोकेट रवि गौतम तथा भारतीय किसान यूनियन अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी भी मौजूद रहे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों नेताओं की एसपी देहात अभिजीत कुमार से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विवेचना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी की। धरने के कारण करीब तीन घंटे तक कलेक्ट्रेट के बाहर यातायात बाधित रहा। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा, जिससे शहर के अन्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई।
ये भी देखें...
कलेक्ट्रेट पर हंगामा: एसएसपी ने दनादन बरसाए थप्पड़, पहले प्रदर्शनकारियों, फिर वकील को पीटा; पूरा घटनाक्रम
ये भी देखें...
कलेक्ट्रेट पर हंगामा: एसएसपी ने दनादन बरसाए थप्पड़, पहले प्रदर्शनकारियों, फिर वकील को पीटा; पूरा घटनाक्रम