{"_id":"607ec92bba37db0994029824","slug":"up-voters-strangled-and-murdered-villagers-for-not-giving-votes-to-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मुज़फ्फरनगर में प्रत्याशी को वोट न देने पर मतदाता की गला घोंटकर हत्या, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मुज़फ्फरनगर में प्रत्याशी को वोट न देने पर मतदाता की गला घोंटकर हत्या, ग्रामीणों का हंगामा
Tue, 20 Apr 2021 05:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Apr 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में शाहपुर थानाक्षेत्र में एक प्रत्याशी को वोट न देने पर मतदाता की गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने आरोपियों को तुरंत पकड़ने को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहपुर के गांव पलड़ी में एक प्रत्याशी को वोट न देने पर उसके समर्थकों ने कहासुनी होने के बाद कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया गया कि 60 वर्षीय इरशाद ने उक्त प्रत्याशी को वोट नहीं दी थी। इसके बाद से वह गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार को उसका शव मिला।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। घटना के सम्बंध में अभी तहरीर नही आई है ।
विज्ञापन