फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Villagers call panchayat on late night bawal, this big announcement

यूपी: देर रात हुए बवाल को लेकर ग्रामीणों ने बुलाई पंचायत, किया ये बड़ा ऐलान

Fri, 23 Feb 2018 01:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Feb 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
up: Villagers call panchayat on late night bawal, this big announcement
पंचायत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में गुरुवार देर शाम हुए बवाल को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पंचायत बुलाई है। पंचायत में पूर्व विधायक साहब सिंह और रालोद नेता अहमद हमीद समेत कई गांवों के लोग मौजूद रहे। इस बीच ग्रामीणों ने ऐलान किया वे किसी भी हालत में अपनी जमीन पर रास्ता नहीं बनने देंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर एक-तरफा कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


वहीं गाजियाबाद के खनन ठेकेदार ज्ञानेंद्र की तरफ से गौरीपुर गांव की प्रधान के पति शौचंद समेत 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। निवाड़ा गांव के नेता कुरबान पर एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया। उधर, निवाड़ा के सुभान ने भी तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव निवाड़ा में बृहस्पतिवार शाम रेत खनन के लिए रास्ता बनाने पर बवाल हो गया था। ग्रामीणों के विरोध और हंगामे के बीच ठेकेदार के लोगों ने फायरिंग कर दी थी, इसमें छह ग्रामीण घायल हो गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने भी पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। ठेकेदार के टेंट में आग लगा दी, मौके पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : बारात चढ़त को लेकर जाट-दलितों में संघर्ष, गांव में पुलिसफोर्स तैनात

up: Villagers call panchayat on late night bawal, this big announcement
टेंट में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

ठेकेदार के कर्मचारी श्मशान घाट पर बने एक कमरे में छिप गए तो ग्रामीणों ने कमरे की छत उखाड़कर उनपर पथराव किया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला और भागकर खुद को भी बचाया। दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने और करीब 50 राउंड फायरिंग होने की सूचना है।  

कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा-गौरीपुर के खादर में रेत खनन के लिए ठेका छोड़ा गया है। बृहस्पतिवार को ठेकेदार पक्ष के लोग खनन के लिए रास्ता बनाने के लिए पहुंचे थे। निवाड़ा के किसान रास्ता बनाने का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि रास्ता उनकी जमीन और खेतों से होकर बनाया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed