फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: two sides of eunuchs clashed and vehicles were vandalized in Kharkhoda of Meerut

Meerut News : बधाई मांगने को लेकर भिड़े किन्नर के दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, वाहनों में भी तोड़फोड़

Mon, 30 Jan 2023 08:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

Meerut News : बधाई मांगने को लेकर किन्नर के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन
UP: two sides of eunuchs clashed and vehicles were vandalized in Kharkhoda of Meerut
मेरठ में किन्नरों के दो पक्ष भिड़े। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के खरखौदा में सोमवार को किन्नरों के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। खरखौदा कस्बा सहित आसपास के दर्जन भर से अधिक गांवों को अपना-अपना क्षेत्र बताकर किन्नरों के दो पक्ष धीरखेड़ा स्थित रोड पर खुलेआम भिड़ गए। जहां घंटों तक दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन


बताया गया कि कई महीने से क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विरोध चल रहा था। पहले भी दोनों पक्षों में संघर्ष हो चुका है। लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


एक पक्ष की किन्नर कामिनी के अनुसार वह खरखौदा कस्बा में मोहल्ला बिच पटिया में रह रही है। खरखौदा सहित आसपास के क्षेत्र में अपनी टीम के साथ कई वर्षों से बधाई मांग रही हैं। लेकिन हापुड़ के गांव सूदना निवासी किन्नर आनंद अपने कई साथियों के साथ उसके क्षेत्र पर जबरन कब्जा करना चाह रही है, जिसको लेकर दोनों पक्षों में करीब डेढ़ माह पूर्व भी जमकर मारपीट हुई थी। उस समय भी जमकर लाठी-डंडे चले थे, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से खरखौदा थाना पर दूसरे पक्ष को नामजद करते हुए तहरीर दी गई थी लेकिन, पुलिस ने कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की। जिस कारण सोमवार को 11 बजे क्षेत्र के गांव धीरखेड़ा स्थित नागर ढाबे के सामने दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। एक पक्ष के किन्नरों ने ढाबा व फैक्टरी में घुस कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी

उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक किन्नरों को हिरासत में ले लिया। किन्नर कामिनी पक्ष से कामिनी, मुस्कान और सौम्या तीनों लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Suicide: बहन की शादी से परवान चढ़ी मोहब्बत, दुष्यंत से फैज बनते ही करने लगा था ये काम, फिर उठाया खौफनाक कदम

गंभीरता से नहीं लिया पुलिस ने पहला मामला
दोनों पक्षों में पहले भी मारपीट हुई थी। जिसमें कामिनी पक्ष के लोग मारपीट में घायल हुए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष को नामजद करते हुए थाना में तहरीर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता न दिखाते हुए उस पक्ष को थाना से ही जमानत पर छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed