Meerut News : बधाई मांगने को लेकर भिड़े किन्नर के दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, वाहनों में भी तोड़फोड़
Meerut News : बधाई मांगने को लेकर किन्नर के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के खरखौदा में सोमवार को किन्नरों के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। खरखौदा कस्बा सहित आसपास के दर्जन भर से अधिक गांवों को अपना-अपना क्षेत्र बताकर किन्नरों के दो पक्ष धीरखेड़ा स्थित रोड पर खुलेआम भिड़ गए। जहां घंटों तक दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
बताया गया कि कई महीने से क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विरोध चल रहा था। पहले भी दोनों पक्षों में संघर्ष हो चुका है। लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की थी।
एक पक्ष की किन्नर कामिनी के अनुसार वह खरखौदा कस्बा में मोहल्ला बिच पटिया में रह रही है। खरखौदा सहित आसपास के क्षेत्र में अपनी टीम के साथ कई वर्षों से बधाई मांग रही हैं। लेकिन हापुड़ के गांव सूदना निवासी किन्नर आनंद अपने कई साथियों के साथ उसके क्षेत्र पर जबरन कब्जा करना चाह रही है, जिसको लेकर दोनों पक्षों में करीब डेढ़ माह पूर्व भी जमकर मारपीट हुई थी। उस समय भी जमकर लाठी-डंडे चले थे, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।
वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से खरखौदा थाना पर दूसरे पक्ष को नामजद करते हुए तहरीर दी गई थी लेकिन, पुलिस ने कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की। जिस कारण सोमवार को 11 बजे क्षेत्र के गांव धीरखेड़ा स्थित नागर ढाबे के सामने दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। एक पक्ष के किन्नरों ने ढाबा व फैक्टरी में घुस कर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक किन्नरों को हिरासत में ले लिया। किन्नर कामिनी पक्ष से कामिनी, मुस्कान और सौम्या तीनों लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Suicide: बहन की शादी से परवान चढ़ी मोहब्बत, दुष्यंत से फैज बनते ही करने लगा था ये काम, फिर उठाया खौफनाक कदम
गंभीरता से नहीं लिया पुलिस ने पहला मामला
दोनों पक्षों में पहले भी मारपीट हुई थी। जिसमें कामिनी पक्ष के लोग मारपीट में घायल हुए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष को नामजद करते हुए थाना में तहरीर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता न दिखाते हुए उस पक्ष को थाना से ही जमानत पर छोड़ दिया था।