फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: two brothers killed their own brother at bijnor

यूपी: जमीन की खातिर दो भाइयों ने सगे भाई को मार डाला, लाश छोड़कर फरार

Wed, 28 Mar 2018 08:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 28 Mar 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
up: two brothers killed their own brother at bijnor
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यहां जमीन की खातिर दो भाइयों ने मिलकर अपने सगे भाई को बेरहमी से मार डाला। इसके बाद लाश को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, मामला यूपी के बिजनौर शहर का है। मंडावर में जमीन के रंजिश में दो भाइयों ने मिलकर अपने सगे भाई को गोली मारकर और बाद में धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दोनों भाइयों ने शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हत्या से क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
गांव मीरापुर खादर निवासी 35 वर्षीय सूरजभान खेती करता था, जबकि उसका बड़ा भाई नौबहार व छोटा भाई चंद्रभान मजदूरी करते। तीनों भाइयों के नाम पर गंगा पार 44 बीघा जमीन है। जमीन को सूरजभान जोतता था। दोनों भाइयों का सूरजभान से जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। बुधवार को तीनों भाई बाइक से गंगा पार खेत पर गए थे। नाव से गंगा पार करने के बाद खेत के पास दोनों भाइयों ने सूरजभान के सिर में गोली मारी और बाद में उसे धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गए। किसी ने शव पड़ा देखा तो गांव में सूचना दी। सूरजभान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गांव वालों ने बताया कि सूरजभान अविवाहित था। उसने अपने दोनों भाइयों की जमीन पर कब्जा कर रखा था। भाइयों को वह जमीन देने को तैयार नहीं था। दोनों भाई काफी समय से उससे उनके हिस्से की जमीन मांग रहे थे। इस बात पर उनके घर में आए दिन झगड़े होते थे। जमीन न मिलने से चंद्रभान व नौबहार दूसरे के खेतों में मजदूरी करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : शराब पीने से रोका तो भाई ने सगी बहन को मारी गोली, मौके पर मौत

up: two brothers killed their own brother at bijnor
फाइल फोटो

गांववालों के अनुसार सूरजभान द्वारा जमीन न दिए जाने से ही उन्होंने उसकी हत्या की है। गांव वालों का कहना है कि सूरजभान की मां लीलावती उससे दोनों भाइयों के हिस्से की जमीन देने के लिए कहती तो सूरजभान मां से मारपीट करता। लीलावती ने सूरजभान के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। गांव के ही सोमपाल की ओर से इस मामले में चंद्रभान व नौबहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ जसवीर सिंह के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed