फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: STF raid on Geological Water Department office in meerut to arrest Ajay Kumar

यूपी: भूगर्भ जल विभाग के दफ्तर पर एसटीएफ का छापा, अजय कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश

Tue, 08 Jan 2019 10:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Jan 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
UP: STF raid on Geological Water Department office in meerut to arrest Ajay Kumar
प्रतीकात्मक तस्वीर
भूगर्भ जल विभाग शास्त्रीनगर में तैनात तकनीकी सहायक अजय कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ  मेरठ यूनिट ने सोमवार को दबिश दी। टीम ने अजय के न मिलने पर स्टाफ से पूछताछ की। अजय को एसटीएफ की चार टीमें वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम में मौजूद अधिकारियों ने ऑफिस स्टाफ से अजय की मेरठ में तैनाती और संपर्कों के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने बताया कि अजय कुमार सिंह की साल 2017 में लोकसेवा आयोग से चयन होने के बाद पहली पोस्टिंग मेरठ में ही हुई थी।
विज्ञापन

लखनऊ के पास के निवासी अजय का फिलहाल शास्त्रीनगर में अकेले ही किराए के मकान में रहना बताया गया। कर्मचारियों ने एसटीएफ को बताया कि अजय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक फील्ड में रहते हैं। दोपहर को ऑफिस भी आ जाते थे।

गौरतलब है कि एसटीएफ ने रविवार को सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लखनऊ में यूपी पुलिस के सिपाही अरुण कुमार और नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

मुख्य आरोपी और गैंग के सरगना अरुण ने खुलासा किया था कि वह अपने भाई मेरठ में तैनात अजय कुमार सिंह के साथ मिलकर कई परीक्षाओं में पेपर लीक करा चुका है। अजय की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के कई और सदस्यों पर भी एसटीएफ का शिकंजा कसेगा। 

दिनभर रही चर्चा 
यह मामला सुर्खियों में आने पर भूगर्भ जल विभाग में दिन भर चर्चाएं रहीं। नाम न छापने की शर्त पर कर्मचारियों ने कहा कि अजय को एसटीएफ के सामने आना चाहिए। जो भी सच्चाई है उसे बताना चाहिए। इससे विभाग की छवि भी बदनाम हुई है।

जल्द करेंगे गिरफ्तार
अजय की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। शास्त्रीनगर में भूगर्भ जल विभाग के दफ्तर पर दबिश दी गई है। गिरफ्तारी के बाद ही कई चीजें सामने आएंगी। अजय का मोबाइल भी बंद है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया लिया जाएगा। - बृजेश सिंह, सीओ एसटीएफ मेरठ यूनिट

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed