{"_id":"5a8583474f1c1b9b248b5376","slug":"up-shot-on-maulvi-condition-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मौलवी को सरेआम मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मौलवी को सरेआम मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में मदरसे में बच्चों को पढ़ाने जा रहे मौलवी को एक युवक ने सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मौलवी को झिंझाना सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव हथछौया निवासी तालिब पुत्र मंजूरा गांव के मदरसे में मौलवी है। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे तालिब घर से मदरसे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। तालिब के दायें हाथ में गोली लगी। शोर शराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें : पंचायत में धमकी, फिर गोलियां बरसाकर भून डाला, दहशत में परिवार
विज्ञापन
इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। ऊन चौकी प्रभारी नरेश राणा ने बताया अभी कोई तहरीर किसी के खिलाफ नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/