फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Ruckus on inflation, nationwide demonstration of Congress on September 4 in Delhi

UP: महंगाई पर हल्ला बोल, दिल्ली में चार सितंबर को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, की ये अपील

Thu, 25 Aug 2022 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Aug 2022 04:07 PM IST
सार

महंगाई पर हल्ला बोल: दिल्ली चलो कांग्रेस ने एक प्रपत्र के माध्यम से दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की है। प्रपत्र के माध्यम से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इस लड़ाई का हिस्सा बनें।

विज्ञापन
UP: Ruckus on inflation, nationwide demonstration of Congress on September 4 in Delhi
- फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली में चार सितंबर को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस ने एक प्रपत्र के माध्यम से दिल्ली में हाहोने वाली रैली में शामिल होने की अपील की है। इस प्रपत्र में लिखा गया है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण जनता त्रस्त है।

विज्ञापन


कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस से लेकर अनाज, दालें, खाने के तेल जैसी जरूरी चीजों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। आटा, चावल, दही, पनीर, शहर, जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई और ज्यादा बढ़ती जा रही है। गैस पर मिलने वाली सब्सिडी दो साल से खत्म कर दी गई। वरिष्ठ नागरिकों के किराए में छूट खत्म कर दी गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Bhupendra Choudhary: भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम यूपी और जाटों को साधने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा झेल रहे बेरोजगारी
इस पोस्टर में लिखा गया है कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का झूठा जुमला है। पिछले छह साल में 14 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। आठ साल में केंद्रीय पदों के लिए 22 करोड़ आवेदन किए गए लेकिन केवल सात लाख को नौकरी मिली।

इस प्रपत्र में लिखा गया है कि कांग्रेस पार्टी लगातार महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ संसद से सड़क तक की लड़ाई लड़ रही हैं। पांच अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन के बाद अब चार सितंबर को महंगाई पर हल्ला बोल, दिल्ली चला रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रपत्र के माध्यम से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इस लड़ाई का हिस्सा बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed