{"_id":"66a5ee0670824db1ff0f7e0b","slug":"up-road-accident-co-car-overturned-in-bijnor-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Road Accident: बिजनौर में सीओ की गाड़ी पलटी, हादसे में दो सिपाही घायल; इस वजह से हुआ सड़क हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Road Accident: बिजनौर में सीओ की गाड़ी पलटी, हादसे में दो सिपाही घायल; इस वजह से हुआ सड़क हादसा
Sun, 28 Jul 2024 12:36 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के अफजलगढ़ में सीओ यातायात की सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर स्थित गांव आलमपुर गांवड़ी के समीप सीओ यातायात की सरकारी गाड़ी सड़क पर घूम रही गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार में मौजूद दो आरक्षी घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे सीओ यातायात की गाड़ी भूतपुरी दिशा से अफजलगढ़ की ओर जा रही थी। गाड़ी को आरक्षी तरूण चला रहा था। आरक्षी दीपक गिरी भी गाड़ी में मौजूद था।जबकि गाड़ी में सीओ यातायात मौजूद नहीं थे। जैसे ही गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर स्थित गांव आलमपुर गांवड़ी के समीप पहुंची।
विज्ञापन
गाड़ी के सामने सड़क पर घूम रही एक गाय आ गई। चालक ने गाड़ी को गाय से बचाने का प्रयास किया। किन्तु गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार दोनों आरक्षी घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने राहगिरो की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दुर्घटना में आरक्षी दीपक गिरी को मामूली चोट आई है। जबकि आरक्षी तरूण गम्भीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आरक्षी तरूण की गम्भीरावस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आरक्षी तरुण राणा को गर्दन में गम्भीर चोट आने के कारण सीएचसी से रैफर होने के बाद मुरादाबाद कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना में गाड़ी भी पलटने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।