फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Railway system collapsed, trains including Vande Bharat Express stopped for the third day

UP: बारिश से चरमराई रेलवे की व्यवस्था, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीसरे दिन भी थमे रहे ट्रेनों के पहिए

Tue, 11 Jul 2023 09:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Jul 2023 09:17 PM IST
सार

मूसलाधार बारिश के कारण रेलवे की भी व्यवस्था धड़ाम हो गई है। अंबाला रेल मंडल के स्टेशनों पर पानी आने के कारण 40 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन तीसरे दिन भी ठप रहा। वहीं ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
UP: Railway system collapsed, trains including Vande Bharat Express stopped for the third day
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार हो रही बारिश ने रेलवे की व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। सहारनपुर में अंबाला रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर पानी आने और टांगरी नदी का जलस्तर अभी सामान्य न होने से 40 ट्रेनों का संचालन तीसरे दिन भी ठप रहा। मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर नहीं पहुंची। ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे स्टेशन पर यात्री हलकान रहे।

विज्ञापन


अंबाला मंडल के सरहिंद-नंगलडैम, चंडीगढ़-सनेहवाल रेलखंड में जलभराव और टांगरी नदी का पानी रेलवे ट्रैक तक पहुंचने के कारण सहारनपुर-अंबाला के बीच ट्रेनें मंगलवार को भी रद्द कर दी गई हैं। इसके कारण हजारों यात्री परेशान रहे। किसी को परीक्षा देने जाना था, तो कोई परिवार के साथ अमरनाथ के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन


उन्हें न दूसरी ट्रेन मिली और न ही बारिश के कारण बसें। क्योंकि, अंबाला की तरफ बसें भी नहीं जा रही हैं। तमाम यात्रियों को मजबूरन रेलवे स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों के बीच पहुंचकर उन्हें समझाया ताकि उन्हें रेलवे स्टेशन पर कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस को भी किया वापस
मंगलवार को देहरादून से सहारनपुर होकर आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरिद्वार से वापस कर दिया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर तक नहीं आई, जबकि नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी सवा घंटे रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

ये ट्रेनें रहीं निरस्त-
22458 देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस
-14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस
-14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस
-14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस
-14645 जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस
-14522 अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
-14521 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस
-14682 जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस
-14681 नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस
-01619 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस
-14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस
-12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस
-14712 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस
-15011 लखनऊ-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस
-15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
-14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस
-14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस
-04532 अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस
-22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस
-14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
-04578 अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस
-14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
-04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर एक्सप्रेस
-22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस
-12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस
-12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस
-04523 सहारनपुर-नंगलडैम एक्सप्रेस
-14310 देहरादून-लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस
-14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
-15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस
-12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस
-12238 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस
-12232 चंडीगढ़-लखनऊ सदभावना एक्सप्रेस
-12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सदभावना एक्सप्रेस
-14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस
-15532 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस
-15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस
-14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस
-13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस
-12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed