UP: पश्चिमांचल में 4500 करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, सरकार की रिवैम्पड योजना से होगा कायाकल्प
पिछले पांच सालों में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर पश्चिमांचल के 14 जनपदों में काफी काम हुए हैं। लेकिन बिजली आपूर्ति कई जिलों में आज भी सुचारू नहीं है। ऐसे में सरकार ने 4500 करोड़ की लागत से बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित करने की ठानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमांचल के 14 जनपदों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त रिवैम्यड (पुनरुत्थान) योजना के तहत करीब 4500 करोड़ रुपयों की लागत से बिजली आपूर्ति व्यवस्था का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। विद्युत निगम के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।
पिछले पांच सालों में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर पश्चिमांचल के 14 जनपदों में काफी काम हुए हैं। पहले के मुकाबले बिजली कटौती भी कम हुई है। हालांकि इसके बाद भी पश्चिमांचल के बागपत, शामली, बुलंदशहर, सहारनपुर, संभल, रामपुर आदि जनपदों से जुडे़ ऐसे इलाके भी हैं जहां पर ओवरलोडिंग के साथ जर्जर लाइनों के कारण फाल्ट की समस्या बनी रहती है।
इन जनपदों के अलावा अन्य कई जनपदों में कई वर्षो से बिजली उपकेंद्र ओवरलोड है। मगर अब रिवैम्पड योजना के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए कम से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर, कई जनपदों में एलटी लाइन डालने जाने के साथ ही विद्युतीकरण से जुड़े अन्य कार्य पूरे कराए जाएंगे। इसके अलावा गांवों में जर्जर लाइनों को बदलने के साथ जहां खंभों की जरूरत होगी, वहां लगाए जाएंगे। यानि पश्चिमांचल के बागपत और मुजफ्फरनगर सहित सभी 14 जनपदों में लगभग 203 नए बिजलीघर बनाए जाएंगे और तकरीबन 23307 ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी
बागपत में 200 करोड़ से विद्युतीकरण होगा
एक्सईएन प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल ने बताया कि योजना से केंद्र और प्रदेश सरकार से पश्चिमांचल के सभी 14 जनपदोंं के लिए 4500 रूपये का कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान हो गई है। जनपद बागपत में लगभग 200 करोड़ से विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर तैनात एसडीओ प्रवेश गिरि ने बताया कि जल्द ही योजना से ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
ऐसे होगा कार्य
-203 नए बिजलीघर बनेंगे
-2360 की होगी क्षमता वृद्वि
-23307 ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे
-सबसे ज्यादा नोएडा 31 फिर बुलंदशहर 22 व उसके बाद रामपुर में बनेंगे 20 बिजलीघर
-सबसे कम शामली और मुजफ्फरनगर में बनेंगे बिजलीघर
किस जनपद में कैसे होगा काम
जनपद कुल लागत नए बिजलीघर क्षमता वृद्धि
बागपत 200 6 60
सहारनपुर 390 7 65
संभल 250 18 180
बिजनौर 260 21 195
बुलंदशहर 410 22 205
नोएडा 420 31 530
गाजियाबाद 405 14 210
अमरोहा 170 17 140
मेरठ 420 18 285
मुरादाबाद 390 10 125
मुजफ्फरनगर 310 5 60
हापुड़ 220 10 100
रामपुर 210 20 185
शामली 210 4 20
नोट- लागत करोड़ में है।