फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Up police two female constables suspended due to misbehave in police station

यूपी पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड, थाने में की थी ये करतूत

Tue, 11 Sep 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 11 Sep 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Up police two female constables suspended due to misbehave in police station
महिला थाने में आपस में लड़ती महिला कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को महिला थाने के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। थाने में भिड़ने वाली दोनों महिला सिपाहियों को एसएसपी अखिलेश कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। बता दे कि मंगलवार को एक महिला कांस्टेबल ने दूसरी महिला कॉन्स्टेबल की रिश्तेदार युवती का फोटो गुमशुदा बताकर व्हाट्सप्प ग्रुप में वायरल कर दिया। देखते ही देखते दोनों महिला सिपाही आपस में भिड़ गईं थी। जानें पूरा मामला:- 

विज्ञापन

 

थाना कार्यालय के अंदर जमकर हंगामा शुरू हो गया था। दोनों महिला सिपाहियों ने एक-दूसरे के बाल नोंच कर जमकर गाली गलौज की थी। कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों ने दोनों को छुड़ाने की भरसक कोशिश की थी, लेकिन वे किसी के काबू में नहीं आईं। अंत में महिला थाना इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने कार्यवाही की चेतावनी देते हुए दोनों सिपाहियों को अलग किया था।

जानकारी के मुताबिक महिला थाने में तैनात दो महिला सिपाहियों के पति आपस में मित्र हैं। एक सिपाही के पति ने दूसरी सिपाही के पति को अपने रिश्तेदार युवती का फोटो भेजकर रिश्ता कराने की बात कही थी। एक-दो दिन पहले उसी युवती का फोटो व्हाट्सप्प ग्रुप पर वायरल हो गया। उस पर लिखा था कि युवती गुमशुदा है। किसी को सूचना मिले तो जानकारी दें। इसका पता चलते ही महिला पुलिसकर्मियों के बीच बखेड़ा खड़ा हो गया। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया ने महिला पुलिसकर्मियों ने थाने के अंदर अनुशासनहीनता दिखाई है। इसलिए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।

रिश्ता टूटा तो युवती का फोटो वायरल कर दिया। युवती की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। सवाल उठता है कि आखिर कांस्टेबल ने ऐसा क्यों किया। पुलिस ही ऐसा करेगी तो कौन उन पर यकीन करेगा। आम जनता पुलिस पर कैसे विश्वास कर पाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed