फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP police settled the matter of fighting by slapping in Shamli kotwali

ये कैसी पुलिसिंग, यूपी के शामली में पुलिस ने थप्पड़ मारकर निपटाया झगड़े का मामला, वीडियो वायरल

Mon, 12 Jul 2021 08:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Jul 2021 08:58 PM IST
सार

हिरासत में लिए गए लोगों को हवालात से बाहर निकालते हुए थप्पड़ लगाए गए और मामला रफा-दफा कर दिया गया। लोगों को थप्पड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
UP police settled the matter of fighting by slapping in Shamli kotwali
शामली पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस का अजब कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, यहां शहर कोतवाली में झगड़े के एक मामले में हिरासत में लिए गए युवकों को थप्पड़ मारकर मामला निपटा दिया गया। यह कार्रवाई शहर कोतवाल पंकज त्यागी की मौजूदगी में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बहावड़ी में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में कुछ लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने 10-12 लोगों को हिरासत में लिया था। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए लोगों को हवालात से बाहर निकालते हुए थप्पड़ लगाए गए और मामला रफा-दफा कर दिया गया। लोगों को थप्पड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच सीओ सिटी को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed