फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police nabbed one lakh awardee crook tilakraj

मेरठः छह करोड़ की लूट का मामला, पुलिस ने चौथे दिन दिखाई तिलकराज की गिरफ्तारी

Mon, 03 Feb 2020 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
UP police nabbed one lakh awardee crook tilakraj
तिलकराज - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में खिर्वा रोड पर 30 जनवरी की रात हुई गैंगवार छह करोड़ की लूट के बंटवारे और प्रॉपर्टी के विवाद में हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों तिलकराज और रितुराज को रविवार को गिरफ्तार दिखाकर इसका खुलासा किया। मेरठ पुलिस का दावा है कि तिलक राज पर दिल्ली से एक लाख का इनाम था।

विज्ञापन


इस गैंगवार में दिल्ली निवासी हनी लोहिया की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी में हनी का चाचा गुर्जर भवन छतरपुर दिल्ली निवासी तिलकराज पुत्र रतिराम भी घायल हुआ था। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि तिलक राज के साथ 25 हजार के इनामी रितुराज चौधरी पुत्र सुखपाल निवासी वैष्णोधाम कालोनी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इनके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। तिलकराज हवाला कारोबार से जुड़ा था। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति के साथ हुई आठ करोड़ रुपये की लूट के मामले में भी शामिल था। तिलक राज के खिलाफ यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि यह गैंग दिल्ली में चुनौती बना हुआ था। दिल्ली समेत कई राज्यों में लूट की घटनाएं कर चुका था। दो माह पहले दिल्ली में हुई लूट का छह करोड़ रुपया तिलक राज और हनी ने अपने पास रख लिया था। जिसको लेकर इनका विवाद शक्ति नायडू से हुआ था। छह करोड़ रुपये की यह लूट इन तीनों बदमाशों ने की थी, जिसमें हनी की हत्या कर दी गई, जब तिलकराज घायल हो गया था। वहीं शक्ति नायडू पर एक लाख रुपये का इनाम दिल्ली पुलिस ने घोषित किया है।


रिमांड पर लेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी और यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर विपिन कुमार की हत्या की साजिश रचने वाले कुख्यात शक्ति नायडू पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख और मेरठ पुलिस ने नायडू के साथी रवि उर्फ रविंद्र भूरा पर 25 हजार रुपये का घोषित किया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार को मेरठ पहुंचकर तिलकराज और रितुराज से पूछताछ की। दिल्ली पुलिस तिलकराज को रिमांड पर लेगी। पुलिस के अनुसार शक्ति नायडू ठक-ठक गैंग से जुड़ा था। लूट और डकैती के लिए अपना गैंग बनाकर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खड़ी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed