फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जांबाज पुलिस अफसरों की 24 घंटे में 3 मुठभेड़, 15 हजार के ईनामी को लगी गोली, सिपाही घायल 

Wed, 09 Jan 2019 12:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Jan 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
up police in active mode, three encounter in a day in Muzaffarnagar badmash arrested
encounter mzf

यूपी पुलिस इन दिनों एक्टिव मूड में है। मुजफ्फरनगर में खतौली पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी सहित दो बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर पुलिस से मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी ली। आगे देखें मुठभेड़ की लाइव तस्वीरें :- 

up police in active mode, three encounter in a day in Muzaffarnagar badmash arrested
encounter mzf

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की रात करीब 7 बजे इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह अपने साथ पमनावनी चौकी प्रभारी नवीन सैनी को लेकर पुलिस टीम के साथ फलावदा रोड पर गांव ढाकपुरी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को दो बदमाश बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर गोलियां चला दी। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। पैर में गोली लगते ही दोनों बदमाश बाइक सहित नीचे गिर पड़े। 

up police in active mode, three encounter in a day in Muzaffarnagar badmash arrested
encounter mzf

घायल बदमाश को पुलिस ने सड़क पर गिरते ही दबोच लिया, जबकि साथी बदमाश जंगलों में घुस गया। पुलिस ने घंटों जंगलों में कॉबिंग करने पर दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से सिपाही देवेंद्र राठी भी घायल हो गया। पूछताछ करने पर घायल बदमाश ने अपना नाम नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी ताजूददीन उर्फ ताज मोहम्मद पुत्र हाजी यासीन बताया तथा साथी बदमाश ने अपना नाम मोहल्ला नई आबादी निवासी मईनूददीन पुत्र अमीरुददीन बताया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
up police in active mode, three encounter in a day in Muzaffarnagar badmash arrested
encounter mzf

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचे, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश ताजुददीन खतौली थाने का 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। पुलिस ने घायल बदमाश व सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।


 
विज्ञापन
up police in active mode, three encounter in a day in Muzaffarnagar badmash arrested
encounter mzf

बदमाश पर 13-14 मुकदमे दर्ज 
इंस्पेक्टर खतौली सर्वेश सिंह ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल बदमाश ताजुददीन उर्फ ताज मोहम्मद पर अलग अलग थानों में चोरी, गैंगेस्टर, लूट के 13-14 मुकदमे दर्ज हैं। साथी बदमाश मईनूददीन का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को इन दोनों बदमाशों की काफी दिनों से तलाश थी, ये बदमाश गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed