फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police Bharti: Meerut police have arrested six members of solver gang

UP: मेरठ में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के छह सदस्य, मोबाइल में मिले पेपर लीक के सबूत, जल्द खुलेंगे बड़े राज

Wed, 06 Mar 2024 12:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2024 12:53 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ पुलिस ने सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
UP Police Bharti: Meerut police have arrested six members of solver gang
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पुलिस के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कंकरखेड़ा पुलिस ने सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से पेपर लीक करने के सबूत मिले हैं। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसटीएफ प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा हुई थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले सेंधमारी कर सॉल्वर गैंग ने यूपी पुलिस का पेपर लीक कर दिया था। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस तभी से सेंधमारी करने वाले सभी आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

एसटीएफ मेरठ ने मंगलवार रात हाईवे से पेपर लीक करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ सभी आरोपियों को पड़क कर कंकरखेड़ा थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों के मोबाइल व लैपटॉप से पेपर लीक से जुड़ीं कई जानकारियां मिलीं। आरोपी पूछताछ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कई बड़े राज खोल सकते हैं।

वहीं, पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपू उर्फ दीपक पुत्र दिनेश निवासी दुपहिया रोड पठानपुरा, बिट्टू पुत्र दयाराम निवासी अलीपुर थाना सरधना, प्रवीण पुत्र ओमपाल सिंह निवासी नगलाताशी, रोहित उर्फ ललित पुत्र विनोद कुमार निवासी गोलाबढ़ थाना टीपी नगर, नवीन पुत्र सुलेख चंद व साहिल पुत्र अमरनाथ निवासी शोभापुर थाना कंकरखेड़ा के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: UP: जयंत ने अनिल के सहारे चला ये बड़ा दांव, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

बताया गया कि इस गैंग में कुल 14 सदस्य हैं। पुलिस फरार आठ आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम
1. दीपू उर्फ दीपक पुत्र दिनेश निवासी दुपविया रोड पठानपुरा कंकरखेड़ा
2. बिट्टू पुत्र दयाराम निवासी ग्राम अलीपुर थाना सरधना
3. प्रवीण पुत्र ओमपाल सिंह निवाली नंगलाताशी कंकरखेड़ा
4. रोहित उर्फ ललित पुत्र विनोद कुमार निवासी गोलागढ़ थाना टीपीनगर
5. नवीन पुत्र सलेखचंद निवासी शोभापुर थाना कंकरखेड़ा
6. साहिल पुत्र अमरनाथ निवासी शोभापुर थाना कंकरखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed