{"_id":"62e7ae10cee0bb5dc9530b0f","slug":"up-people-of-muslim-society-created-a-ruckus-after-breaking-the-grave-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, कब्र तोड़ने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, कब्र तोड़ने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने किया हंगामा
Mon, 01 Aug 2022 04:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Aug 2022 04:12 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा में सोमवार दोपहर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मेरठ के कंकरखेड़ा कासमपुर फाटक के पास कब्रिस्तान में असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ कब्र तोड़ दी गई।
विज्ञापन
कब्रिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा कासमपुर फाटक के पास कब्रिस्तान में असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ कब्र तोड़ दी गई। जानकारी मिलने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा कासमपुर फाटक के पास कब्रिस्तान बने हुए हैं। सोमवार को असामजिक लोगों ने छह कब्रों को तोड़ दिया। गुलाम मोहम्मद, गुड्डू, अरशद, हसीन, इरशाद, इकराम ने बताया कि उन्हें कब्र तोड़ने की जानकारी मिली तो उन्होंने समाज के लोगों को सूचना दी। समाज के लोग एकत्रित होकर कब्रिस्तान पहुंचे।
विज्ञापन
जहां, उन्हें छह कब्र क्षतिग्रस्त मिली। इस पर समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। परंतु, समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन