फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP PCS Prelims 2025: 'In which state was Kumbh Mela organized', paper came easy

UP PCS Prelims 2025: 'किस राज्य में आयोजित किया गया था कुंभ मेला', आसान आया पेपर, नेगेटिव मार्किंग से परेशानी

Sun, 12 Oct 2025 02:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 12 Oct 2025 02:42 PM IST
सार

Meerut News: यूपीपीसीएस की परीक्षा जिले में 42 केंद्रों पर आयोजित कराई गई। कड़ी सुरक्षा में परीक्षा हुई। केंद्रों पर गेट पर ही सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन
UP PCS Prelims 2025: 'In which state was Kumbh Mela organized', paper came easy
वेस्ट एंड रोड स्थित एसडी इंटर कालेज में परीक्षा से पहले चेकिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य व प्रवर अधीनस्थ प्रारंभिक परीक्षा 2025 व सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश डेढ़ घंटा पहले शुरू हो गया। साथ ही परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। जिले में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

 

इस परीक्षा में कई चर्चित मुद्दों, घटनाक्रमों, इतिहास और खेल से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं कई प्रश्नों को घुमाकर भी पूछा गया। सुबह की पाली में सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। कुल 150 प्रश्न हल करने के लिए आए, जिनमें चार वैकल्पिक उत्तर दिए गए थे। वहीं गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में पूछे गए सवाल में पुष्कर कुंभ मेला 2025 का आयोजन किस राज्य में किया गया था। विकल्प के रूप में राजस्थान उत्तर प्रदेश, व उत्तराखंड का नाम दिया गया था। राम सहाय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर आसान था, लेकिन नेगेटिव मार्किंग के कारण कुछ सवाल छोड़ने पड़े।
 
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में हुई सघन तलाशी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। मुख्य गेट पर सघन तलाशी लेने के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश किया गया।

शामली में पहली पाली में 2033 ने दी परीक्षा, 3616 रहे अनुपस्थित

शामली जिले में रविवार को पहली पाली में पुलिस-प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। 5649 अभ्यर्थियों में 2033 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3616 अनुपस्थित रहे। जनपद में 13 केंद्रों पर सुबह आठ बजे परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक हुई। इस पाली में अभ्यर्थियों की संख्या कम रही।। 36 प्रतिशत अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, बैग और अन्य सामग्री बाहर ही रखी गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
 

सहारपुर में मात्र 28.35 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली में मात्र 28.35 फीसदी उपस्थिति रही है। परीक्षा के लिए जनपद में 24 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 10,848 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक हो चुकी है, लेकिन इस पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति हैरान करने वाली है। कुल 10,848 अभ्यर्थियों में से मात्र 3075 की उपस्थिति रही है। 

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होनी है। उसमें उपस्थिति का प्रतिशत और कम रहने का अनुमान है, क्योंकि अक्सर, जिन अभ्यर्थियों की पहली पाली की परीक्षा खराब होती है वह दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ देते हैं। उधर, परीक्षा केंद्रों पर एंट्री के दौरान सख्ती नजर आई। अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। मोबाइल, बैग और अन्य सामग्री बाहर ही रखवा ली गई। केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा। 

उत्तराखंड में पेपर लीक हो जाता है इसलिए यूपी से दे रहे
परीक्षा के बाद कुछ अभ्यर्थियों से प्रश्न पत्र को लेकर बात की गई। नैनीताल से परीक्षा देने आई निहारिका जोशी ने प्रश्न पत्र को अच्छा बताया। यूपी-पीसीएस की परीक्षा वह पहली बार दे रही हैं। इससे पहले उत्तराखंड में परीक्षा दे चुकी हैं। जब उनसे दोनों राज्यों की परीक्षा का अंतर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां पेपर लीक हो जाते हैं। इसलिए यहां से परीक्षा दे रही हैं। दूसरे अभ्यर्थी शिवम सैनी रुड़की से परीक्षा देने पहुंचे थे। उन्होंने प्रश्न पत्र को आसान बताया। उनका कहना था कि वह तीन से चार बार पहले परीक्षा दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed