{"_id":"626a96fa21b3de04991751d5","slug":"up-news-younger-brother-shot-in-dispute-over-rupees-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : रुपये के विवाद में छोटे भाई को मारी गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : रुपये के विवाद में छोटे भाई को मारी गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
Thu, 28 Apr 2022 07:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:00 PM IST
सार
एक युवक ने रुपये के विवाद में अपने छोटे भाई को गोली मार दी। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के तारापुरी गली नंबर-5 में गुरुवार को रुपये मांगने को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। वहीं आनन-फानन घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे परिजन निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर को खंगाला और मौके से एक महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: टला हादसा: सहारनपुर में स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन, कई ट्रेन प्रभावित, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
बताया गया कि साबिर का अपने छोटे भाई जावेद (20) से रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं गुरुवार को दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और साबिर ने अपने छोटे भाई जावेद को गोली मार दी। जावेद ऑटो चलाता है।
विज्ञापन