{"_id":"5f7040c06c81f149c607ad3f","slug":"up-news-woman-have-arrested-in-love-affair-case-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और बेटियों को बेहोश कर प्रेमी संग मनाती थी रंगरलियां, ऐसे खुला राज, महिला से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और बेटियों को बेहोश कर प्रेमी संग मनाती थी रंगरलियां, ऐसे खुला राज, महिला से पूछताछ जारी
Sun, 27 Sep 2020 02:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक महिला ने पति व बेटियों को नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया और अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। इस बीच रिश्तेदारों व आसपास के लोगों ने प्रेमी को बदमाश समझकर उसके घर में प्रवेश किया। वहां महिला का पति और उसकी बेटियां बेहोश मिली। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मलियाना में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहता है। देर रात क्षेत्र के लोगों ने उसके घर में एक अज्ञात व्यक्ति को दाखिल होते देखा। रिश्तेदार और क्षेत्र के लोगों ने घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति को बदमाश समझकर उसे पकड़ने के लिए घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने घर में घुसे अपने प्रेमी को बाथरूम में बंद कर दिया। उधर, कमरे में व्यक्ति और उसकी तीनों बेटियां बेहोशी की हालत में मिले। इस बीच उसका प्रेमी फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर या सुसाइड: दंपती की मौत के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ, नहीं मिला हथियार
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों ने आनन-फानन में पिता और उसकी बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से उसे और बच्चों को नशीली गोलियां खिलाकर प्रेमी के साथ घर में रंगरलियां मनाती थी। आरोप है कि पत्नी ने उसके गुप्तांग पर हार्पिक डालकर उसे बर्बाद कर दिया है। व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ टीपी नगर थाने में तहरीर दी है।
टीपीनगर थाना के कार्यवाहक एसओ अशोक कुमार का कहना है कि महिला हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं एसएसआई अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेगी।
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच थाना टीपीनगर पुलिस को सौंप दी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि तेजाब डालने वाली बात गलत है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/