फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Villagers have started hunger strike demanding the construction of the road in Shamli

यूपी: ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल, लंबे समय से कर रहे ये मांग

Thu, 20 Aug 2020 05:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Aug 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
UP News: Villagers have started hunger strike demanding the construction of the road in Shamli
ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पूरी तरह बदहाल हो चुके बिडौली-चौसाना मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर यमुना खादर संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के ग्रामीण बिडौली में धरने पर बैठ गए हैं। जनपद के विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर मार्ग के निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन मार्ग निर्माण के संबंध में केवल आश्वासन ही मिल सके। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते सप्ताह यमुना खादर संघर्ष समिति ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर मार्ग निर्माण की मांग की थी और चेतवानी दी थी। अश्वनी शर्मा भूख हड़ताल कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने घोषणा की कि धरना अनिश्चित कालीन है। इस दौरान राजेंद्र, सचिन, मुस्तकीम, रूपक, संजय, राजपाल, सुशील, मोहर सिंह मास्टर, अमित तोमर, सुल्तान सिंह, राहुल आदि ने बताया कि मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। मार्ग का करीब छह किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाई ग्रामीणों की आवाज
बिडौली-सहारनपुर वाया चौसाना मार्ग की हालत बेहद खराब है। यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। अमर उजाला ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या को दस अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाया है। मार्ग निर्माण के लिए इस प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: रात के अंधेरे में पड़ोसी के घर में घुसा युवक, युवती ने मचाया शोर और फिर खौफनाक वारदात, तस्वीरें

बिडौली-सहारनपुर वाया चौसाना मार्ग के निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। - रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed