{"_id":"5f89487e26dd2728101d10cd","slug":"up-news-two-youths-has-died-in-road-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 16 Oct 2020 12:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार रात को सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना का पता चलने के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
किरतपुर क्षेत्र में गांव मोचीपुरा के पास गुरुवार रात को एक बाइक और किसी वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। नजीबाबाद के मोहल्ला संतो मालन निवासी फईम व शाह आलम गुरुवार को किरतपुर अपनी रिश्तेदारों में आये थे। इसके बाद देर रात वे बाइक से दोनों वापस जा रहे थे। इसी बीच गांव मोचीपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, एसडीओ समेत कई कर्मचारी घायल
विज्ञापन
वहीं दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि शाह आलम ने जिला अस्पताल व फईम ने मेरठ जाते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/