{"_id":"5f8928a42e5b0a45f41ba609","slug":"meerut-news-in-hindi-there-is-attacked-on-power-department-team-in-kharkhoda-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, एसडीओ समेत कई कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, एसडीओ समेत कई कर्मचारी घायल
Fri, 16 Oct 2020 10:41 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार तड़के छापा मारने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। पथराव में एसडीओ महावीर और संविदा कर्मचारी राजकुमार समेत कई कर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद अधिशासी अभियंता नीरज सक्सेना के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी थाने पहुंचे। कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। वहीं थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में ताबड़तोड़ छापामारी... पकड़े गए दो मिनी कमेले, भारी मात्रा में मांस बरामद, तस्वीरें
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं सीओ किठौर देवेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/