फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Transporter's son recovered from Delhi after kidnapping in Meerut

दिल्ली से बरामद हुआ ट्रांसपोर्टर का बेटा, एसएसपी ने किया खुलासा, सामने आई ये बड़ी बात

Tue, 03 Nov 2020 04:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Nov 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
UP News: Transporter's son recovered from Delhi after kidnapping in Meerut
एसएसपी ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शास्त्री नगर सेक्टर-12 से अपहृत किशोर आरिफ को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा किशोर को दिल्ली से मेरठ लाया गया। एसएसपी अजय साहनी ने इस मामले में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।

विज्ञापन


किशोर के पास से साढ़े नौ लाख रुपए बरामद हुए हैं। बताया गया कि आरिफ अपनी सौतेली मां के उत्पीड़न से परेशान था। जिसके चलते वह घर से रुपये लेकर चला गया था। एसएसपी ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
किठौर के राधना गांव निवासी आसिफ शास्त्री नगर सेक्टर-12 में रहते हैं। उनके 12 ट्रक हैं। आसिफ सोमवार को पत्नी व छोटी बच्ची के साथ गांव गए थे। उनका बेटा आरिफ अपनी छोटी बहन के साथ घर पर था। जब शाम को दंपती वापस लौटा तो आरिफ गायब मिला। आरिफ के मोबाइल नंबर से घर के नंबर पर 50 करोड़ की फिरौती का मैसेज आया हुआ था। घर पर एक चिट्ठी भी छोड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप: गैंग का भंडाफोड़, लड़की बनकर फंसाते थे जाल में और फिर...

नौचंदी थाना पुलिस ने बताया था कि आसिफ की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। दो महीने पहले ही उसने दूसरी शादी की है। बेटा और दोनों बेटियां पहली पत्नी से हैं। पीड़ित की तहरीर पर देर रात अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed