{"_id":"618ad498d474e3300b43513c","slug":"up-news-there-has-been-threat-to-blow-up-railway-stations-and-big-temples-in-nine-districts-including-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Attack Alert in UP: नौ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में लिखा-जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Attack Alert in UP: नौ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में लिखा-जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा
Wed, 10 Nov 2021 01:35 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:35 AM IST
सार
Terror Attack Alert : मेरठ सहित नौ जिलों में रेलवे स्टेशनों व बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे डाक से धमकी भरा पत्र पहुंचा। इस पत्र में मेरठ सहित कई जिलों में रेलवे स्टेशनों को 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसको लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग कराई है।
विज्ञापन
मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से भेजे गए इस पत्र में लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा। खुदा मुझे माफ कर देना, हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। 26 नवंबर को गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहापुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत यूपी के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। हालांकि इससे पहले तीन धमकी भरी चिट्ठी रेलवे स्टेशन पर आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
इस पत्र को पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने बम डिस्पोजल की टीम को लेकर रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
बताया है कि मंगलवार दोपहर में डीआरएम डिमी गर्ग ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। जीआरपी प्रभारी विजय कांत सत्यार्थी ने बताया कि संवेदनशील मामले को देखते शाम को सभी ट्रेनों में चेकिंग कराई गई है। वहीं, प्लेटफार्म पर मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन