{"_id":"5f5370098ebc3e43c92d94b4","slug":"up-news-the-victim-girl-committed-suicide-by-consuming-poison-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, आरोपियों ने बनाया था अश्लील वीडियो, करते थे ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, आरोपियों ने बनाया था अश्लील वीडियो, करते थे ब्लैकमेल
Sat, 05 Sep 2020 04:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Sep 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से आहत पीड़ित युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए मजबूर करना और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मामला गंगोह कस्बे का है। एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि मोहल्ले के ही एक परिचित युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अपने एक दोस्त की मदद से वीडियो बना ली।
विज्ञापन
पीड़िता ने पहले तो यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन इसके बाद आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाते रहे। जब उसने इंकार किया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दी। इसका पता चलने पर युवती ने शुक्रवार दोपहर जहर खा लिया।
विज्ञापन
युवती को सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। बाद में गंभीर हालत के चलते युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: नियम तोड़ने पर थाना पुलिस नहीं काट सकेगी चालान, सरकार को होगा बड़ा घाटा, पढ़िए क्या है अपडेट
कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और देर रात आरोपी रहबर और नोमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो आरोपियों ने डिलीट कर दिया है। यह एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। पीड़िता जून माह में बालिग हो चुकी थी। पुलिस विवेचना कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/