फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: The son commits suicide after parents dispute in a village in Meerut

माता-पिता के झगड़े से तंग था बेटा: ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार, जानें पूरा मामला

Thu, 09 Sep 2021 05:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Sep 2021 05:19 PM IST
सार

मेरठ के एक गांव निवासी युवक ने अपने माता-पिता के झगड़े से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से इनकार दिया।

विज्ञापन
UP News: The son commits suicide after parents dispute in a village in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दौराला क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव निवासी एक युवक ने अपने माता-पिता के झगड़े से तंग आकर बुधवार देर रात दौराला में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराई और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन बिना कार्रवाई के शव को लेकर गांव लौट आए और रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


चिंदौड़ी गांव निवासी नरेंद्र के दो बेटे थे। सागर (20 वर्ष) बड़ा था। दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार देर रात में नरेंद्र का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में झगड़ा होते देख सागर चुपचाप घर से चला गया। रात में पुलिस का फोन आया तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन दौराला पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त सागर के रूप में की। 
विज्ञापन

बताया गया कि सागर ने माता-पिता के झगड़े से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी की। लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया और रात में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल है। वहीं, गुरुवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बृजेश चौहान का कहना है कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था। शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed