फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: The one who molested 20 boys sent to jail, victims were wandering in the village hiding their faces

UP News: 20 लड़कों के साथ कुकर्म करने वाले को भेजा जेल, गांव में मुंह छिपाए घूम रहे पीड़ित, काउंसिलिंग जरूरी

Wed, 28 Aug 2024 06:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 Aug 2024 06:43 PM IST
सार

20 से ज्यादा लड़कों से कुकर्म करने वाले आरोपी अजीत को कोर्ट ने जेल भेज दिया। वहीं पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
UP News: The one who molested 20 boys sent to jail, victims were wandering in the village hiding their faces
कुकर्म का आरोपी अजीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 से ज्यादा लड़कों के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी अजीत को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

सरूरपुर थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के अजीत (35) पर अपने बेटे और गांव के पांच अन्य लड़कों के साथ गलत काम करने और उनका वीडियो बनाने की तहरीर दी थी। आरोपी लड़कों को मोबाइल गेम खिलाने के बहाने घर बुलाता था। उनके साथ गंदा काम करके सीसीटीवी के जरिए वीडियो बना लेता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को अजीत के गंदे काम की जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरूरपुर पुलिस ने 19 अगस्त को अजीत के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बुधवार को अजीत को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच में अब तक 20 से ज्यादा किशोरों के साथ गंदा काम करने की जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में जांच की जा रही है। कोई और भी तो इस कृत्य में शामिल नहीं है, इसके बारे में भी जांच की जा रही है। वहीं, अजीत के गंदे काम की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। पीड़ित किसी के सामने जाने से भी बच रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed