फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: The bride went to do makeup, the groom Raja kept waiting... even cheated one lakh rupees

UP News: दुल्हन गई मेकअप करने, इंतजार करते रह गए दूल्हे राजा... एक लाख रुपये भी ठग लिए

Wed, 28 Aug 2024 10:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 Aug 2024 10:06 PM IST
सार

एक युवक से शादी कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी हो गई। उससे कहा गया कि दुल्हन मेकअप करने गई है, लेकिन वो आई नहीं। 

विज्ञापन
UP News: The bride went to do makeup, the groom Raja kept waiting... even cheated one lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शादी कराने के नाम पर मेरठ की ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी अमित कुमार के परिवार से एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। रुपये लेने के बाद न युवक की शादी कराई गई और न ही रुपये दिए गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने मई में मोबाइल से सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के बंदरदेवा गांव निवासी लक्ष्मी नारायण से संपर्क किया था। उसने दुल्हन की फोटो दिखाई। फिर लक्ष्मी नारायण ने उसकी शादी कराने का वादा करते हुए घोरावल बुलाया। अमित के मुताबिक फोन पर हुई वार्ता के अनुसार वह अपनी मां शिमला देवी, दोस्त कुणाल व बंटी के साथ घोरावल पहुंचा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल में पेट्रोल पंप के पास एक होटल के बाहर लक्ष्मी नारायण और परसौना निवासी रामलाल से मुलाकात हुई। वहां से उन्हें सतौहां निवासी मोती के घर ले जाया गया। 20 मई को वहां उससे शादी के खर्च के नाम पर एक लाख पांच हजार रुपये ले लिए गए। उसके बाद कहा कि लड़की मेकअप करने गई है। आते ही शादी करा देंगे। काफी देर तक जब लड़की नहीं आई तो उसे गड़बड़ी का अहसास हुआ। पीड़ित के मुताबिक दिए गए रुपये मांगने पर आरोपियों ने जल्द शादी कराने का भरोसा दिया। माह भर बाद भी न ही शादी कराई न रुपये वापस कराए। घटना की सूचना थाना करमा को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed