{"_id":"625027cbc4671234bb36d2a0","slug":"up-news-stf-team-has-arrested-to-accused-amit-sharma-in-bhawanpur-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: दबोचा गया आरोपी अमित शर्मा, खुद को एसटीएफ का दरोगा बताकर जमाता था रौब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: दबोचा गया आरोपी अमित शर्मा, खुद को एसटीएफ का दरोगा बताकर जमाता था रौब
Fri, 08 Apr 2022 05:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:49 PM IST
सार
खुद को एसटीएफ का दरोगा बताकर लोगों पर रौब गालिब करने वाले आरोपी अमित शर्मा को दबोच लिया गया है। एसटीएफ की टीम ने उसे थानाभवन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एसटीएफ मेरठ की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को थानाभवन क्षेत्र से आरोपी अमित शर्मा को दबोच लिया। आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड, दो मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
फर्जी परिचय पत्र बनवा कर खुद को एसटीएफ का दरोगा बताकर रौब गालिब करने वाले अमित शर्मा को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित शर्मा बागपत का रहने वाला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: दबोचे गए लूट के पांच आरोपी, गोली लगने से तीन बदमाश घायल, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपी के खिलाफ भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। टीम ने आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड, बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें: शामली में हुआ था डबल मर्डर: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, सदमे में बेटी बेहोश, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, हर आंख हुई नम