फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Second wife has caught her husband with third wife and many secrets opened of an army man in Meerut

फौजी की चार शादियों का खुला राज: दूसरी पत्नी ने पति को पकड़ा रंगे हाथ, सच जानकर अफसर भी हैरान

Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार राजस्थान में सेना में क्लर्क है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी में रह रहा है। उसने चार शादियां कर रखी हैं। पहली पत्नी का नाम मोनिका और तीसरी का नाम चांदनी अंसारी है।

विज्ञापन
UP News: Second wife has caught her husband with third wife and many secrets opened of an army man in Meerut
फौजी का खुला राज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चार शादियां करने वाले सैन्यकर्मी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हैदराबाद से आई दूसरी पत्नी ने उसे तीसरी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ा तब जाकर उसकी चार शादियों का राज खुला।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार राजस्थान में सेना में क्लर्क है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी में रह रहा है। उसने चार शादियां कर रखी हैं। पहली पत्नी का नाम मोनिका और तीसरी का नाम चांदनी अंसारी है। शुक्रवार को दूसरी पत्नी हैदराबाद से मेरठ पहुंची। कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में तीसरी बीवी के साथ रह रहे मनीष को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस पर मनीष ने तीसरी पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की पिटाई कर दी। हंगामा होता देखकर दोनों को पुलिस कंकरखेड़ा थाने ले आई। इसके बाद थाने में भी हंगामा हुआ। दूसरी पत्नी का कहना है कि 2015 में मनीष ने उससे मंदिर में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। काफी समय से मनीष गायब था। 
विज्ञापन


धोखा देकर करता है शादी
दूसरी पत्नी ने कहा कि मेरा पति मनीष धोखेबाज और अय्याश है। पहले पहली पत्नी को धोखा दिया। झूठ बोलकर 2015 में उससे दूसरी शादी की। अब उसे भी धोखा देकर तीसरी पत्नी के साथ मेरठ में रहने लगा। उसने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में रहने का हक नहीं
थाने में दूसरी पत्नी ने कहा कि मनीष ने चार महिलाओं की जिंदगी बर्बाद की। शादीशुदा होने के बावजूद झूठ बोलकर उसने शादियां कीं। ऐसे व्यक्ति को समाज में रहने का कोई हक नहीं है। उसे बड़ी से बड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed