फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Police raid in Sardhana area at Meerut

मेरठ: छापामारी के दौरान भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक बरामद, कांग्रेस नेता के घर हुआ था तेज धमाका

Sat, 31 Oct 2020 03:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 31 Oct 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
UP News: Police raid in Sardhana area at Meerut
पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना में पुलिस ने शनिवार को छापामारी की। छारामारी के दौरान कई घरों से भारी मात्रा में पटाखे व विस्फोटक सामान बरामद किया है। यहां गुरुवार को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के मकान में भयंकर विस्फोट हुआ था। इस हादसे में कांग्रेस नगर अध्यक्ष कासिम खान समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पीरजादगान में गुरुवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष आसिम खान के मकान में अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास के आधा दर्जन से ज्यादा मकानों की छत उड़ गई थी। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस जांच में सामने आया था कि गैस सिलिंडर फटने से यह हादसा हुआ। लेकिन नगर के कई मकानों में पटाखे भी मिले थे। इसी के चलते पुलिस ने आज नगर में छापामारी की है। छापामारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे व विस्फोटक सामान बरामद किया है। पटाखे इतनी मात्रा में बरामद हुए कि उन्हें टेंपू में लाधकर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता के घर पर था खतरनाक विस्फोटक, तेज धमाके से दहल गया था इलाका, सबूत हैं ये तस्वीरें

यह कार्रवाई एसडीएम अमित कुमार भारतीय व सीओ आरपी शाही और थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने मोहल्ला मंडीचारान भटवाड़ा व नई बस्ती में दबिश देकर पटाखे व विस्फोटक सामान बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि अन्य जगहों पर भी कार्रवाई जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed