फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have started preparations to attach the property of criminal Sunil Rathi in Baghpat

तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के तीन मकान कुर्क, बागपत जेल में की थी मुन्ना बजरंगी की हत्या

Sun, 27 Sep 2020 04:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Police have started preparations to attach the property of criminal Sunil Rathi in Baghpat
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश सुनील राठी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार और सीओ सदर ओमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने रविवार को कुख्यात सुनील राठी की संपति कुर्क की।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कुख्यात गैंग सरगना सुनील राठी की संपति को कुर्क किया गया है। टीकरी स्थित करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये की अवैध संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अन्तर्गत कुर्क किया गया है। सुनील राठी के तीन मकानों को कुर्क किया गया है। कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी आदि के 41 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की थी। वहीं बदरखा गांव में खनन पट्टे के विवाद को लेकर देशपाल बदरखा की हत्या के मामले में भी सुनील राठी पर साजिश रचने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये संपत्ति की गई कुर्क
डीएम शकुंतला गौतम की कोर्ट ने कुख्यात सुनील राठी पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। सुनील राठी के गांव टीकरी में 72 लाख रुपये कीमत के करीब 231 वर्ग मीटर में बने तीन मंजिला मकान, 11.50 लाख रुपये कीमत के 137 वर्ग मीटर में बने एक मंजिला मकान, नौ लाख रुपये कीमत के 155 वर्ग मीटर में बने मकान व सुनील राठी की पत्नी दीपांजलि की 27 लाख रुपये कीमत की फॉर्च्यूनर कार को कुर्क किया गया है।


बता दें कि राठी वर्ष 2001 से जेल में बंद है। 15 जून 2007 में सुनील राठी, उसके साथी विक्रम व वीरेन्द्र समेत छह को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सवाल है कि इस दौरान सुनील राठी ने संपत्ति कैसे अर्जित की। सुनील राठी ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है।

यह भी पढ़ें: मर्डर या सुसाइड: दंपती की मौत के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ, नहीं मिला हथियार

बताया गया कि रविवार की सुबह सीओ बड़ौत आलोक सिंह पुलिस बल के साथ गांव टीकरी पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed