{"_id":"61e98cad61d6ef40756a25f9","slug":"up-election-2022-many-big-leaders-including-amit-shah-will-promote-for-election-in-west-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम में झोकेंगे ताकत: अमित शाह समेत ये दिग्गज नेता संभालेंगे प्रचार की कमान, स्टार प्रचारकों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम में झोकेंगे ताकत: अमित शाह समेत ये दिग्गज नेता संभालेंगे प्रचार की कमान, स्टार प्रचारकों की सूची जारी
Thu, 20 Jan 2022 09:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:54 PM IST
सार
भाजपा ने पश्चिमी यूपी में प्रचार के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। बताया गया कि भाजपा पश्चिमी यूपी में पूरी ताकत झोकेंगी।
विज्ञापन
अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम में चुनाव प्रचार की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ संभालेंगे। 23 जनवरी के बाद भाजपा ने प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें 30 नेताओं के नाम हैं। इसके साथ ही भाजपा ने वर्चुअल रैलियों की भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने 23 जनवरी तक रैली-सभा, यात्रा पर रोक लगा रखी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अभी रैलियों की अनुमति को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लंबी लिस्ट जारी कर दी है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है। ऐसे में दलों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।
विज्ञापन
वहीं मेरठ की बात करें तो पिछले महीने खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ चुके हैं। ऐसे में पार्टी सूत्रों का मानना है कि प्रधानमंत्री का मेरठ दौरा अब नहीं होगा, वे मुजफ्फरनगर में सभा कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: सपा ने बिजनौर में घोषित किए प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि, यहां देखिए पूरी लिस्ट
मेरठ मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ, धर्मेंद्र प्रधान और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभाओं की तैयारी है। फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी भी मेरठ में सभा करने आ सकती हैं। अगर चुनाव आयोग रैलियों की अनुमति नहीं देता है तो वर्चुअल रैलियों की भी तैयारी है। साकेत में मीडिया सेंटर बनकर तैयार हो गया है।
यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम