फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: PFI member sent on police remand for eight hours in Shamli

यूपी: आठ घंटे की रिमांड पर पीएफआई सदस्य, आरोपी के पास से बरामद हुए थे भड़काऊ पोस्टर

Thu, 13 Aug 2020 12:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Aug 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
UP News: PFI member sent on police remand for eight hours in Shamli
आरोपी को रिमांड पर भेजा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कैराना से चार दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पीएफआई के सदस्य गोगवान निवासी सरवर को पुलिस ने पूछताछ के लिए आठ घंटे की रिमांड पर लिया है। उसके पास से 147 भड़काऊ पोस्टर बरामद किए गए थे।

विज्ञापन


शामली के आदर्श मंडी निवासी ने आरोपी के विरुद्ध फेसबुक पर राम मंदिर निर्माण से संबंधित भड़काऊ पोस्ट वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के साथ दो अधिवक्ता भी कोतवाली आए। पुलिस क्षेत्राधिकारी और खुफिया विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शामली जनपद में पीएफआई और एसडीपीआई का नेटवर्क बढ़ रहा है। आठ माह पहले भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पीएफआई और एसडीपीआई के कथित सदस्य पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मुठभेड़ में दबोचा गया मास्टरमाइंड शेरखान, पैर में गोली लगने से इनामी घायल, चल रहा था वांछित


जनपद में पीएफआई और एसडीपीआई के सदस्यों का कनेक्शन पहले भी सामने आ चुका है। दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शामली व कैराना में एक वर्ग के लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन की आड़ में धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करने वाले कई लोग पकड़े गए थे। उस समय पुलिस की नजर में 23 लोग संदेह के दायरे में आए थे, जिनमें कई लोगों का पीएफआई से कनेक्शन होना बताया गया था। दिसंबर माह में पुलिस ने शामली रोडवेज बस अड्डे से थानाभवन क्षेत्र निवासी सादाब और आमिर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सादाब के पास से मिले मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री मिलना बताते हुए उसका कनेक्शन पीएफआई से होना बताया था। 

इसी तरह कस्बा कैराना में पुलिस ने 24 दिसंबर को भड़काऊ पोस्टरों के साथ चार लोगों को पकड़ा था, जिनमें राजस्थान के कोटा निवासी फैसल को पीएफआई का सदस्य होना बताया था। पुलिस ने उसके मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री मिलना बताया था। बाकी तीन लोग कैराना के निवासी थे। फैसल के मोबाइल में असम के कई लोगों के नंबर मिले थे, जिनके बारे में जनपद पुलिस ने उस समय एटीएस को रिपोर्ट भी भेजी थी। रविवार को कैराना में पकड़े गए सरवर द्वारा पीएफआई का सदस्य बताने पर इस बात की संभावना बढ़ गई है कि जनपद में पीएफआई का नेटवर्क बढ़ रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed