{"_id":"5f2bf6608ebc3eabeb6b2a63","slug":"up-news-peoples-of-a-colony-have-warned-to-leave-from-house-in-baghpat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर की दीवारों पर लिखा 'मकान बिकाऊ है', महिलाओं ने जमकर किया हंगामा, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर की दीवारों पर लिखा 'मकान बिकाऊ है', महिलाओं ने जमकर किया हंगामा, ये है पूरा मामला
Thu, 06 Aug 2020 05:57 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
दीवार पर लिखा मकान बिकाऊ है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में गुराना रोड गली नंबर आठ में गांजा तस्करों से तंग आकर हिंदु व मुस्लिम वर्ग के 21 लोगों ने 'यह मकान है बिकाऊ' लिखे जाने और कार्रवाई न होने पर पलायन की चेतावनी देने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को महिलाओं ने गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फिर प्रदर्शन भी किया। उधर, कोतवाली पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार जेल भेजा है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि गुराना रोड गली नंबर आठ में पिछले पांच साल से पुलिस की मदद से एक वर्ग की महिला और उसका परिवार खुलेआम गांजा तस्करी कर रही है। जो भी इसका विरोध करता है, उसके साथ मारपीट व परिवार की महिलाओं व युवतियों के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की जाती है।
विज्ञापन
छोटे-छोटे बच्चों को नशे की लत डाली जा रही है। तीन दिन पूर्व भी इस गोरखधंधा का विरोध करने पर गांजा तस्करों ने दूसरे वर्ग के गांजा तस्करों ने गली में रहने वाले वीरेंद्र शर्मा को गोली मारकर घायल भी कर दिया गया, जबकि पथराव कर 10 से अधिक लोगों को घायल किया है।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांजा तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इस संबंध में कोतवाल का कहना है कि इस मामले में तीन गांजा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है, अन्य नामजद गांजा तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। क्षेत्र में गांजा तस्करी का धंधा बंद करा दिया गया है।
ये बोले अधिकारी
बड़ौत एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा गांजा तस्करी की शिकायत प्राप्त हुई है, इस मामले को पुलिस की मदद से गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। दूसरी तरफ सीओ आलोक सिंह ने कहा गांजा तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मोहल्ले में पीएसी तैनात कर दी गई। फिलहाल क्षेत्र में शांति है।
चेयरमैन की आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग
गुराना रोड गली नंबर आठ में एक वर्ग की महिला व उसके परिवार द्वारा गांजा बेचने जाने के बाद पालिका चेयरमैन अमित राणा ने डीएम, एसपी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत पर इस गोरखधंधा को बंद कराने व आरोपी गांजा तस्करों के खिलाफ रासुका लगवाएं जाने की मांग की।
चेयरमैन अमित राणा ने कहा गांजा तस्करों के खिलाफ रासुका लगवाने की मांग प्रशासन से की है। यह गोरखधंधा बर्दास्त नहीं होगा। इस पर अंकुश लगाने के लिए यदि आंदोलन भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/