फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: One died and two brothers injured in road accident at Meerut

दर्दनाक हादसा: शादी समारोह से लौट रहे तीन भाइयों को डंपर ने मारी टक्कर, बेटे की मौत से मां बेहोश

Sat, 28 Nov 2020 11:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Nov 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
UP News: One died and two brothers injured in road accident at Meerut
हादसे में किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मां बेहोश हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बता दें कि रोहटा लखवाया मार्ग पर शनिवार सुबह एक डंपर ने बाइक सवार तीन भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गुस्साए परिजनों ने रोहटा रोड पर जाम लगाया। करीब एक घंटे तक जाम रहा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


लखवाया गांव निवासी जगबीर की बेटी आरती की शादी डूंगर गांव में हुई है। डूंगर गांव में शुक्रवार रात में शादी का कार्यक्रम था। जहां से जगबीर के तीनों बेटे अभिषेक (20 वर्ष), विशाल (15 वर्ष), पिंटू (14 वर्ष) एक ही बाइक पर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखवाया गांव के समीप डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों भाई सड़क पर गिए गए। हादसे में पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशी के वक्त टूट पड़ी आफत, दुल्हन की विदाई से पहले बिगड़ी 40 बरातियों की हालत, तस्वीरें

इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने रोहटा रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ भी की। मृतक पिंटू गांव के पास ही एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। कंकरखेड़ा पुलिस डंपर को कब्जे ले लिया है। हालांकि डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौत की खबर से घर में मचा कोहराम, मां हुई बेहोश
हादसे में पिंटू की मौत और दोनों बेटे अभिषेक व विशाल के घायल होने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां बेहोश हो गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed