यूपी: मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना, एक दिन में मिले 75 नये मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
- मेरठ में कोरोना का खतरा बढ़ा, एक दिन में 75 नये मरीज मिले
- एक दिन में इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ने लगी है। शुक्रवार को 6219 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 75 मरीज मिले हैं। नये साल में अब तक एक दिन में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। एक दिन में 75 नये मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
गुरुवार को 64 मरीज मिले थे। संक्रमण फैलने का खतरा इसलिए भी मंडरा रहा है कि इन मरीजों में से नए केस ज्यादा मिल रहे हैं, जबकि संपर्क वाले कम हैं। वहीं बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगातार दूसरी बार नौचंदी मेला भी रद्द कर दिया गया है।
कोरोना के मिले मरीजों में दो साल की बच्ची, डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा और कारोबारी शामिल हैं। ये मरीज गॉडविन कॉलोनी बागपत रोड, देवलोक, बुढ़ाना गेट, सदर, पूर्वा फैयाज, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, कुंज विहार, स्टेट बैंक कॉलोनी, शास्त्री नगर, जैन नगर, नेहरू नगर, संजय नगर, रुड़की रोड, डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले हैं। देहात क्षेत्र के दौराला, सरधना में भी कई मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के बाद शामली में सामने आया थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, दो हिरासत में, पूछताछ जारी
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी जांच
रेलवे स्टेशन पर 119 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें एंटीजन 104 और आरटीपीसीआर 15 जांच हुई, जबकि बस स्टेंड पर 49 एंटीजन और 14 आरटीपीसीआर जांच हुई। यहां एंटीजन जांच में कोई संक्रमित नहीं मिला।
11629 लोगाें ने लगवाया टीका
कोरोना टीकाकरण की गति तेज हो गई है। 45 साल से ऊपर वाले लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच वाले लोगों की संख्या उत्साहजनक रही। शुक्रवार को 146 सत्र प्लान किये गये थे, लेकिन 118 सत्र लगाए गए। 121 सरकारी केंद्र और 20 निजी अस्पताल शामिल रहे। इनमें 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच वाले 7909 लोगों ने टीकाकरण कराया। 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के 3720 लोगों का टीकाकरण हुआ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/