फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: many youths have ruckus on the road in a boy murder case

युवक की मौत पर जमकर हंगामा, ग्रामीणों ने रोड किया जाम, पुलिस से तीखी नोकझोंक

Sun, 27 Sep 2020 03:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Sep 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
UP News: many youths have ruckus on the road in a boy murder case
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में युवक की मौत के मामले में गुस्साए ग्रामीणों ने रोड करते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


ये था मामला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की हाइडिल कॉलोनी के वैभव यादव को 22 सितंबर को चार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और जान को खतरा बताया था। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते रविवार की सुबह वैभव की मौत हो गई। अभी तक इस मामले में पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, जिसके विरोध में परिजनों और युवकों ने रविवार को कंकरखेड़ा थाना और करनाल रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


हाइडल कॉलोनी निवासी वैभव यादव के साथ यह घटना 22 सितंबर को हुई थी। घटना के बाद उसे पहले मेरठ और फिर गंभीर हालत में दिल्ली भर्ती कराया था, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना में आदित्य प्रधान, अमन ओबरॉय, अमित एवं निखिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वैभव यादव की मौत की सूचना मिलने पर मृतक युवक के साथियों में आक्रोश भर गया और थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। युवकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कंकरखेड़ा थाने के सामने जाम लगा दिया। उसके बाद शिव चौक के निकट पुलिस चौकी के सामने मेरठ करनाल मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। जाम और हंगामे के दौरान कंकरखेड़ा पुलिस से युवकों की तीखी नोकझोंक भी हुई। 

यह भी पढ़ें: मर्डर या सुसाइड: दंपती की मौत के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ, नहीं मिला हथियार


युवकों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण वैभव यादव की मौत हो गई। उसके परिजन चार दिन से थाने के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हंगामा बढ़ता देख वहां सीओ दौराला संजीव कुमार दीक्षित भी पहुंच गए। सीओ संजीव कुमार दीक्षित ने पीड़ित परिवार को 12 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। 

सीओ संजीव कुमार दीक्षित ने इंस्पेक्टर विजेंद्र पाल सिंह राणा को निर्देश दिया कि टीम गठन कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करें। घटना की रिपोर्ट मृतक की मां प्रवेश की ओर से दर्ज कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed