{"_id":"61604ff88ebc3e6c505a062d","slug":"up-news-many-bsp-leaders-have-joined-congress-party-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कई कार्यकर्ता, बोले- सिर्फ कांग्रेस उठा रही दलितों की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कई कार्यकर्ता, बोले- सिर्फ कांग्रेस उठा रही दलितों की आवाज
Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
सार
बसपा के एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केवल दलितों के लिए कांग्रेस ही सोचती है। दलितों के सम्मान के लिए कांग्रेस हर समय तैयार है। कांग्रेस ही दलितों की हितैषी है।
विज्ञापन
बसपा नेताओं ने कांग्रेस ज्वॉइन की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन की है। बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय पर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पश्चिम यूपी अध्यक्ष योगी जाटव, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी व महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्होंने ज्वॉइन की कांग्रेस पार्टी
बचा दें कि बॉबी जाटव, देवेंद्र जाटव, विवेक कुमार हरित, संदीप कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, मोहित कुमार, रोहित कुमार, गौरव कुमार जाटव, अरुण कुमार, अभिषेक हरित, कुलदीप सिंह, विनीत कुमार आदि ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने के बाद इन्होंने कहा केवल दलितों के लिए कांग्रेस ही सोचती है। दलितों के सम्मान के लिए कांग्रेस हर समय तैयार है। कांग्रेस ही दलितों की हितैषी है। प्रियंका गांधी व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ही पूरे प्रदेश में दलितों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हर वर्ग के अधिकारों के लिए कांग्रेस ही संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, पश्चिमी यूपी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष योगी जाटव, महानगर उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अखिल कौशिक, अनुसुचित जाति विभाग के महासचिव अरुण कुमार एडवोकेट, सचिव कमल जाटव, डॉक्टर प्रशांत गौतम, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: बहू पिंकी पर ताबड़तोड़ वार करने वाला ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में उगलेगा पूरा सच
दर्जनों युवकों ने बसपा छोड़ सपा का दामन थामा
बिजनौर के धामपुर में सपा कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को शेरकोट के सपा नगर अध्यक्ष बरकत अब्बासी के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। सभी को प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश
इस अवसर पर मोहम्मद ताजीम रहमान, वसीम जैदी, जावेद सदार, मो. जुनैद, तालिब सैफी, मो. सलीम, मो. नवेद, निहाल अंसारी, शरीफ अहमद, अब्दुल अहमद, उबैद, बिलाल, सुभान, समीर, अनस, राजा, मोहम्मद फाजिल रहे।