फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Lekhpal has beaten up a farmer in the tehsil of Bijnor

यूपी: तहसील में लेखपाल की करतूत, किसान को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल, ये था मामला

Fri, 11 Sep 2020 03:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Sep 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
UP News: Lekhpal has beaten up a farmer in the tehsil of Bijnor
लेखपाल ने किसान को पीटा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बिजनौर की धामपुर तहसील में लेखपाल द्वारा एक किसान को पीटने का मामला सामने आया है। बताया गया कि लेखपाल ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर किसान के साथ लात-घूसों से मारपीट की। गांव पहाड़पुर चतर थाना नहटौर निवासी टीकम सिंह पुत्र गौरव चौहान शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन पर पात्रता की रिपोर्ट लगवाने को गया था। 

विज्ञापन


बताया गया कि किसान ने रिपोर्ट लगवाने के लिए हलके के पटवारी रणवीर सिंह को 500 रूपए पहले दे रखे थे। आरोप है कि वह 500 रूपए की और मांग कर रहा था। रूपए देने से मना करने पर लेखपाल ने तहसील परिसर में उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके चेहरे पर चोट आई और शरीर में गुम चोटे आई हैं। बचाव में हल्दौर ब्लाक के भाजपा किसान मोर्चे के ब्लाक अध्यक्ष खेल सिंह आए तो आरोप है कि लेखपालों ने खेल सिंह के साथ भी धक्का-मुक्की की। किसान ने आरोपी पटवारी रणवीर सिंह को नामजद कर कई अज्ञात पटवारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं मारपीट की वीडियो वायरल होने से तहसीलदार रमेश सिंह ने मामले की जांच बैठा दी है। नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को जांच सौंपी गई है। नायब तहसीलदार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने वाला शातिर गिरफ्तार, गांव-गांव जाकर ऐसे तैयार करते थे दस्तावेज

उधर, हलके के लेखपाल रणवीर सिंह ने किसान पर अभद्रता कर मारपीट करने का आरोप लगाते तहसीलदार से शिकायत की। तहसीलदार के आदेश पर पटवारी रणवीर सिंह ने भी मेडिकल परीक्षण कराकर किसान के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed