{"_id":"5f12ad260a70b26f0e683cec","slug":"up-news-dead-body-of-head-constable-found-in-room-of-quarter-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: जमीन पर पड़ा मिला हेड कांस्टेबल का शव, मौत की वजह जानने में जुटे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: जमीन पर पड़ा मिला हेड कांस्टेबल का शव, मौत की वजह जानने में जुटे पुलिस अफसर
Sat, 18 Jul 2020 01:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल हरेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। उनका शव क्वार्टर में जमीन पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मौत की वजह जानने में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल हरेंद्र जीआरपी थाने में तैनात थे। बताया गया कि वह ह्दय रोगी भी थे। उन्होंने बृहस्पतिवार रात को नाईट ड्यूटी की थी। शनिवार सुबह उन्हें ड्यूटी पर पहुंचना था। वहीं शुक्रवार को दिनभर स्टाफ की तरफ से उन्हें कॉल की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जब वह शनिवार को ड्यूटी नहीं पहुंचे तो जीआरपी थाने से स्टाफ ने हरेंद्र के मालगोदाम रोड स्थित क्वार्टर पर जाकर देखा तो, हरेंद्र का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कुख्यात बद्दो की फरारी का मामला: सबसे बड़ा सवाल, इस महिला से आज तक क्यों नहीं हो सकी पूछताछ
विज्ञापन
बता दें कि मूलरूप से सिरसलगढ़ बागपत के रहने वाले हरेंद्र के बच्चे मेरठ में रहते हैं। वह वर्ष 2018 से जीआरपी थाना सहारनपुर में तैनात थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/