फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: dead body of a man found field in village of Baghpat

यूपी क्राइम: कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या, सामने आए ये तीन मामले, मौत की वजह जानने में जुटे अफसर

Mon, 20 Jul 2020 05:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Jul 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
UP News: dead body of a man found field in village of Baghpat
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में सोमवार को हत्या और आत्महत्या के तीन अलग- अलग मामले सामने आए। जहां बागपत जिले में एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया तो वहीं सहारनपुर में एक किशोरी का शव मकान के भीतर पड़ा मिला। उधर, मुजफ्फरनगर में भी एक नौकर का शव फंदा पर लटका मिला।

विज्ञापन


बागपत जनपद में दोघट थाना क्षेत्र के सूजती गांव के जंगल में सोमवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर काफी चोटों के निशान हैं। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूजती गांव के एक खेत में सोमवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान असारा के बाबू के रूप में हुई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की डांस पार्टी, सामने आए पांच चेहरे, आईजी बोले...

एसओ नरेश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बाबू पुत्र भरतू (58 वर्ष) निवासी असारा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


मकान में मिला किशोरी का शव
सहारनपुर जनपद में सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित ऑफिसर कॉलोनी में एक मकान के भीतर सोमवार को किशोरी का शव पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। बताया गया कि किशोरी के पिता खाद्य विभाग में नौकरी करते हैं। किशोरी ने आत्महत्या की है यह फिर हत्या की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

उधर, मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला में एक नौकर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुनील पुत्र बालमुकुंद खतौली क्षेत्र के गांव गालिबपुर का रहने वाला था। वह पिछले सात वर्षों से गांव नावला में किसान सरदार अहमद के यहां नौकर का कार्य करता था। सोमवार को उसका शव रेलिंग से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed